बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पटना में सियासी माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है. खास बात यह है कि सियासत की इस गर्मी की बयार दिल्ली से होकर चली है. जनता परिवार के नेता के तौर पर लालू प्रसाद ने जहां गुरुवार को नीतीश के खिलाफ जीतन राम मांझी का नाम आगे किया, वहीं बीजेपी की ओर से भी एक जबाब आया कि नीतीश अगर सीएम बनेंगे तो सिर्फ बीजेपी की मदद से ही यह संभव होगा. यानी जिस राजनीतिक दाल को गाढ़ा बनाने के लिए छह दलों ने साथ मिलकर जनता परिवार का झंडा उठाया, वह विलय के ठीक बाद खिचड़ी बनने की कगार पर है. सीएम प्रत्याशी को लेकर लालू प्रसाद और नीतीश कुमार के बीच की रार अब खुलकर सामने आ गई है. बुधवार को जहां लालू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कहा कि मुख्यमंत्री पद की रेस में कोर्ट से बरी होने की स्थिति में वो भी शामिल हैं, वहीं गुरुवार को ट्वीट बम फोड़कर साफ कर दिया कि गठबंधन के लिए त्याग की भावना के लिए सभी तैयार रहें.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।