बीजेपी नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। स्वामी ने वड़ोदरा में एक कार्यक्रम के दौरान इस्लाम और ईसाई धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। स्वामी ने कहा कि धर्म परिवर्तन इन दोनों मजहबों का अहम हिस्सा है। स्वामी के मुताबिक, इस्लाम और ईसाई मजहब न सिर्फ पूरी तरह से धर्म परिवर्तन में यकीन रखते हैं बल्कि इसे पवित्र और धार्मिक कार्य मानते हैं और इसी से तूफान खड़े होते हैं। सुब्रह्मण्यम स्वामी ने यह भी कहा कि भारत में रहने वाले सभी लोग हिंदू हैं या उनके पूर्वज हिंदू थे।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।