विवादित बयान देने वालों को मोदी की नसीहत
(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार संघ परिवार के सदस्यों को नसीहत दी है। अल्पसंख्यकों को खिलाफ संघ परिवार के संगठनों के बयानों को गैर जरूरी बताते हुए मोदी ने साफ कहा कि किसी समुदाय के खिलाफ हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एक समाचार एजेंसी को दिए इंटरव्यू में मोदी ने कहा कि हमारा संविधान हर नागरिक को धार्मिक स्वतंत्रता प्रदान करता है, जिससे कोई समझौता नहीं किया जाएगा। मैंने यह पहले भी कहा है और फिर कह रहा हूं। किसी भी समुदाय के खिलाफ कोई भेदभाव और हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।मोदी का यह बयान भड़काऊ बयान देने वाले अपने मंत्रियों और भाजपा व संघ परिवार के नेताओं को सख्त संदेश है। पिछले एक साल में भाजपा व संघ परिवार के कुछ नेताओं के बयानों से सरकार को शर्मिंदा होना पड़ा है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।