मांझी को अपने पाले में लाना चाहती है भाजपा!
(India)
बीजेपी के बिहार राज्य के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडे ने राज्य के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हम पार्टी के मुखिया जीतन राम मांझी को अपने पाले मे लाने की कवायद तेज कर दी है। बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडे ने ये संकेत दिए हैं कि हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के मुखिया और पूर्व सीएम जीतन राम मांझी बीजेपी के गठबंधन में शामिल हो सकते हैं.... मंगल पांडे ने लालू-नीतीश पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन दोनों नेताओं ने मांझी को सीएम की गद्दी से उतारकर एक महादलित नेता का अपमान किया है...जिसका दर्द मांझी भलिभांति जानते हैं. प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान से साफ जाहिर होता है कि मांझी को बीजेपी अपने पाले में लाने को बेहद आतुर हैं...वहीं पांडे ने नीतीश के राज को जंगलराज बताते हुए कहा कि हम चुनाव में बीजेपी के विकास के ऐजेंडे को लेकर उतरेंगे....और नीतीश के जंगलराज की पोल खोलेंगे...इसके अलावा उन्होंने जनता परिवार के विलय पर निशाना साधा है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।