बीजेपी के राज्यसभा सदस्य विनय कटियार ने बीते मंगलवार को अमित शाह और राजनाथ की बातों को दरकिनार करते हुए ये साफ कर दिया है कि भूमि बिल की तरह राम मंदिर पर सहमति बनाकर इस मसले को जल्द सुलझा लेना बहुत जरूरी है ३. वहीं कटियार ने चेतावनी दी है कि अगर इस राम मंदिर पर सहमति नहीं बनी तो राम भक्तों का गुस्सा ज्वालामुखी की तरह फूटेगा। विनय कटियार के इस बयान के बाद बीजेपी नेता विजय सोंकर शास्त्री और पंकज सिंह ने कहा की राम मंदिर मुद्दा आस्था से जुड़ा मुद्दा है३...इसे राजनीति के अखाड़े में लाने की जरुरत नहीं है वहीं विनय कटियार के इस बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता रनदीप सुरजेवाला ने कहा की ये बयान देश में भ्रम फैलाने वाला है। बीजेपी राम मंदिर मुद्दे पर बंटी नजर आ रही है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।