बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले गठजोड़ को लेकर चल रही उठापटक के बीच जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने कहा है कि राजद, जदयू और कांग्रेस मिलकर मैदान में उतरेंगे। उन्होंने कहा कि हम सब एक साथ आकर बीजेपी को चुनौती देंगे। लेकिन शरद यादव का बयान आने के बाद कांग्रेस ने साफ किया है कि अभी तक पार्टी ने गठबंधन को लेकर कोई फैसला नहीं किया है। इस बीच, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बिहार के गया में बयान दिया है कि उन्हें लालू की पार्टी राजद से समर्थन का ऑफर मिला है। शरद को एकता का यकीन शरद यादव के मुताबिक एकजुटता वक्त की जरूरत है। शरद ने कहा कि उन्हें अब भी इस बात का यकीन है कि राजद और जदयू मिलकर चुनाव लड़ेंगी। हालांकि यादव ने कहा, ‘यह तय है कि गठबंधन होगा और हम साथ चुनाव लड़ेंगे, लेकिन इसकी कोई तारीख बताना फिलहाल संभव नहीं है। शरद यादव की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब एक दिन पहले ही राजद प्रमुख लालू प्रसाद की ओर से भेजे गए दूत भोला यादव और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच बैठक हो चुकी है। दूसरी तरफ, नीतीश कुमार पार्टी विधायकों और सांसदों के साथ बैठक कर अपनी पार्टी की चुनावी तैयारियों की समीक्षा के साथ-साथ लालू के साथ गठबंधन पर राय ले रहे हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।