ढ़ीले पड़े रघुवंश प्रसाद सिंह के तेवर
(India)

बिहार में गठबंधन की सियासत को लेकर आरजेडी और जेडीयू में मचे घमासान मचा है। आरजेडी-जेडीयू के कई नेता कड़े और तीखे ब्यान देकर गठबंधन होने को लेकर शक पैदा कर रहे है तो वही कई बड़े नेता बीच बचाव में जुटे है। कल तक नीतीश के नाम पर पेंच डालने वाले आरजेडी के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने अपने तेवर को थोड़ा ढीला करते हुए कहा कि दोनों दलों के बड़े नेता गठबंधन को लेकर सजग है। रघुवंश सिंह ने माना की सीटों को लेकर खींचतान हो रही है लेकिन आखिरकार गठबंधन होकर रहेगा। वही राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के उपेन्द्र कुशवाहा ने गठबंधन में रार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि साम्प्रदायिकता और जनता की हितों की बात करने वाले दलों को सीटों की मारा मारी छोड़ गठबंधन कर ही लेना चाहिए। साथ ही ये भी माना कि अगर गठबंधन होता है तो ये पार्टियां मिलकर एनडीए को टक्कर दे सकती हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।