एंटी करप्शन ब्यूररो के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा पुलिस अधिकारी मांगे जाने के मामले में बिहार के मुख्यतमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि हमने उनकी मदद की है और आगे भी करते रहेंगे... उन्होंने पूरे मामले में केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के लिए अधिकारी मांग रहे हैं जबकि केंद्र सरकार इसमें बाधा डाल रही है। इसके जवाब में भी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीटर पर नीतीश कुमार का आभार प्रकट किया है....केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि हम नीतीश जी के आभारी हैं...जिन्होंने दिल्ली सरकार के एंटी करप्शन के लिए अपना सपोर्ट दिया है..साथ ही उन्होंने आगे लिखा है कि हम इस पर दूसरे राज्यों के संपर्क में है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।