राम मंदिर पर ‘मन की बात’ कहें मोदी : शिवसेना
(India)
शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के विवादास्पद मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने ‘मन की बात’ स्पष्ट करनी चाहिए। इसने इस संदर्भ में भाजपा सांसद विनय कटियार द्वारा हाल में की गई टिप्पणी को ऐसा बम बताया जो भविष्य में फट सकता है। राज्यसभा सदस्य कटियार ने बुधवार को कहा था कि मोदी सरकार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार किए बिना इस मुद्दे का समाधान कानून बनाकर या बातचीत के जरिए करना चाहिए। जमीन अधिग्रहण की तरह अध्यादेश लाना चाहिए। कटियार 1990 के अयोध्या आंदोलन के प्रमुख चेहरों में गिने जाते हैं। सामना में श्कटियार बमश् शीर्षक से छपे संपादकीय में कहा गया है, श्अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर भाजपा के अंदर खलबली मचना शुरू हो गई है। अयोध्या में राम मंदिर के मुद्दे पर अमित शाह द्वारा टाल-मटोल करने पर भाजपा के प्रखर हिंदुत्ववादियों के बीच खलबली मच गई है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।