केजरीवाल ने उप राज्यपाल जंग पर फिर बोला हमला
(India)
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उप राज्यपाल नजीब जंग पर बेहद तीखा हमला किया है। केजरीवाल ने जंग पर केंद्र और बीजेपी के इशारों पर काम करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि अगर उप राज्यपाल को अमित शाह का चैकीदार भी बुला दे, तो वह रेंगते हुए जाएंगे। केजरीवाल ने साथ ही पीएम मोदी को ललकारते हुए कहा कि वह उन्हें राहुल गांधी समझने की भूल न करें।एक चैनल को दिये इंटरव्यू में में केजरीवाल ने कहा, श्उनके पास हमारे मंत्रियों से मिलने का समय नहीं है। लेकिन अगर अमित शाह का चैकीदार भी उप राज्यपाल को बुला दे, तो वह रेंगते हुए जाएंगे।श्केजरीवाल ने नजीब जंग पर जहां यह बेहद तंज भरी टिप्पणी की, वहीं उन्होंने जंग के साथ अपने संबंधों को बेहद सौहार्दपूर्ण भी करार दिया। उन्होंने कहा कि उप राज्यपाल के साथ उनकी कोई निजी लड़ाई नहीं है। हम जब भी मिलते हैं, एक-दूसरे को गले लगाते हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।