पासपोर्ट के लिए गिलानी बने ‘भारतीय’
(India)
जम्मू -कश्मीर में हुर्रियत कांफ्रेंस के अलगाववादी धड़े के नेता सैयद अली शाह गिलानी शुक्रवार को पासपोर्ट अधिकारियों के समक्ष उपस्थित हुए और यात्रा दस्तावेजों में खुद को भारतीय नागरिक घोषित किया। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि गिलानी ने अपना बायोमेट्रिक डाटा, उंगलियों के निशान और अन्य जरूरी जानकारियां प्रस्तुत की। अपनी बीमार बेटी से मिलने सऊदी अरब जाने के इच्छुक अलगाववादी नेता सुबह 10ः15 बजे पासपोर्ट कार्यालय पहुंचे। उन्होंने नागिरकता के खाने में ष्भारतीयष् भरा।हालांकि उन्होंने कार्यालय से बाहर आकर संवाददताओं से कहा कि मैं जन्म से भारतीय नहीं हूं। यह एक जरूरत है। हुर्रियत के प्रवक्ता ने गिलानी के पासपोर्ट के दस्तावेज में ष्भारतीयष् भरने को सही ठहराते हुए कहा कि भारत के पासपोर्ट पर यात्रा करना हर कश्मीरी की जरूरत है। गिलानी को भी इसी वजह से यह औपचारिकता निभानी पड़ी।गौरतलब है कि गिलानी द्वारा पासपोर्ट में नागरिकता का खाना खाली छोड़ने पर खासा बवाल मचा था। भारतीय जनता पार्टी ने जहां उन्हें अपनी नागरिकता स्पष्ट करने और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के लिए माफी मांगने को कहा था।वहीं पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि यह कोई मसला नहीं है क्योंकि गिलानी को पहले भी पासपोर्ट जारी किया जा चुका है। केंद्रीय गृह एवं विदेश मंत्रालय ने लगभग 15 दिन पहले कहा था कि उनका आवेदन अधूरा है और इस पर आगे की कार्रवाई नहीं की जा सकती।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।