‘नगर निगम के अधिकारों को छिनना चाहती हैं केजरीवाल सरकार’
(India)
दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने प्रेस कांफ्रेंस कर केजरीवाल सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जब से नगर निगम में बीजेपी की सरकार है। लेकिन दिल्ली में केजरीवाल सरकार काम नहीं करने दे रही है। उन्होने कहा पहले तो कांग्रेस की सरकार अब केजरीवाल सरकार नगर निगम के अधिकारों को छिनना चाहती हैं। उन्होने केजरीवाल और कांगेस की पिछली सरकार पर आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार से फंड रिलीज न होने के कारण एमसीडी की आर्थिक स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। हालत यह है कि नगर निगम के पास अपने कर्मचारियों को सैलरी देने के लिए भी पैसा नहीं है। इस कारण कई-कई महीने की सैलरी रुकी हुई है। दो साल से भी अधिक समय से पेंशन का भुगतान भी नहीं हो पा रहा है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।