दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा खुद पर निशाना साधे जाने के बाद उपराज्यपाल नजीब जंग ने उन्हें बेहद मिठास भरा सा जवाब दिया है. नजीब जंग ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को माफ कर दिया जाना चाहिए, क्योंकि उन्हें पता नहीं कि वे क्या कहते हैं. जंग ने कहा कि ईश्वर उन्हें माफ करें, क्योंकि वह नहीं जानते कि वह क्या बोल रहे हैं. उधर, अरविंद केजरीवाल के सामाजिक आंदोलनों में साथी रहे किरण बेदी व योगेंद्र यादव ने भी उपराज्यपाल पर की गयी उनकी टिप्पणी की भर्त्सना की है. मालूम हो कि अरविंद केजरीवाल ने एक चैनल को दिये अपने इंटरव्यू में जमकर नजीब जंग के खिलाफ अपनी भडास निकाली थी. उन्होंने जंग को भाजपा को पोलिंग एजेंट तक करार दे दिया था और कहा था कि उन्होंने अपने आवास को भाजपा मुख्यालय बना दिया है. केजरीवाल ने उपराज्यपाल पर मंत्रियों को मुलाकात का समय नहीं देने का भी आरोप लगाया था और न ही उनके फोन उठाते हैं. लेकिन अमित शाह के चैकीदार अगर उन्हें फोन करेंगे तो वे रेंगते हुए जाएंगे. उन्होंने यह भी कहा था कि नरेंद्र मोदी को देश चलाने का समर्थन मिला है और उन्हें दिल्ली चलाने का समर्थन मिला है. इसलिए वे देश चलायें और मुझे देश चलाने दें. इसलिए समस्या पैदा न करें.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।