सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के दिल्ली स्थित आवास पर लालू यादव और नीतीश कुमार के बीच अहम बैठक खत्म हो गई है। बैठक खत्म होते ही सपा के वरिष्ठ नेता रामगेपाल ने इस बात का एलान किया कि जदयू-राजद के बीच बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर गठबंधन होगा। दोनों दलों के बीच गठबंधन और सीटों पर चर्चा के लिए छह सदस्यों की एक कमेटी बनाई गई है। सपा नेता ने कहा कि बिहार में सीएम कैंडिडेट को लेकर कोई विवाद नहीं है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।