उपराज्यपाल ने दिल्ली एसीबी प्रमुख को हटाया
(India)
दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) नजीब जंग ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक और झटका दिया है। एलजी ने केजरीवाल की पसंद माने जाने वाले एसएस यादव की एसीबी के प्रमुख के पद से छुट्टी कर दी है। यादव की जगह दिल्ली पुलिस के जॉइंट कमिश्नर एमके मीणा को नया एसीबी प्रमुख बनाया गया है। एलजी के आदेश में कहा गया है कि एसएस यादव फिलहाल एसीबी में ही रहेंगे और एमके मीणा को रिपोर्ट करेंगे। उप राज्यपाल ने इसके साथ ही दिल्ली पुलिस के आठ सब इंस्पेक्टरों को भी एसीबी में नियुक्त किया है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।