ठेले पर सब्जी की तरह बिकने लगे हैं फतवे
(India)
केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का कहना है कि कुछ लोग फतवों की इज्जत को मिटाने पर तुले हुए हैं. उन्होंने कहा कि आजकल स्थिति यह है कि मुस्लिम फतवे ठेले पर सब्जी की तरह बिकने लगे हैं इसलिए इनकी कोई अहमियत नहीं रह गई है. नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर सरकार की उपलब्धियां गिनाने के लिए केंद्र सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर नकवी लखनऊ में संवाददाताओं से रूबरू हो रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा, ‘मोदी सरकार देश के सवा सौ करोड़ लोगों के विकास के लिए संकल्पबद्ध है. जब सबका विकास होगा तो अल्पसंख्यकों का विकास अपने आप हो जाएगा. फिर भी केंद्र सरकार ने अल्पसंख्यकों का ध्यान रखते हुए उनके लिए कई योजनाएं अलग से शुरू की हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।