बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की। दिल्ली में अमित शाह के आवास पर चली एक घंटे की बैठक में बिहार बीजेपी के प्रभारी भूपेन्द्र यादव, धर्मेन्द्र प्रधान मौजूद थे। जबकि मांझी के साथ पार्टी के विधायक नीतीश मिश्रा भी मौजूद रहे। मांझी का एनडीए के साथ मिलकर चुनाव लड़ना तय हो गया है। बैठक में मांझी ने कम से कम 37 सीटों की दावेदारी की है। जिसमें कई उनके साथ मौजूदा विधायक और पूर्व विधायक शामिल हैं। सीटों की संख्या के लिए जहां पटना में मांझी के कोर कमेटी की बैठक 16 जून को तय है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।