चुनाव तैयारी को लेकर बसपा की बैठक आज
(India)
लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद सूबे में नए सिरे से पार्टी को खड़ा करने में जुटीं बसपा प्रमुख मायावती ने सोमवार को कोआर्डिनेटरों और प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। बैठक में पार्टी प्रमुख द्वारा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की समीक्षा की जाएगी। मायावती, भीषण गर्मी को देखते हुए केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ अगले चरण के आंदोलन को फिलहाल रमजान तक टालते हुए आगे के कार्यक्रम की घोषणा भी कर सकती है। पिछले दिनों लखनऊ पहुंची मायावती ने सोमवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करने से पहले रविवार को पत्रकार वार्ता रखी है। गौरतलब है कि इस साल होने वाले पंचायत चुनाव और फिर वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बसपा प्रमुख अभी से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूती से खड़ा करने में जुटी हुई हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।