आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती की पत्नी लिपिका ने सोमवार को उन पर कई संगीन आरोप लगाए। लिपिका ने आरोप लगाया कि सोमनाथ ने उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। लिपिका ने कहा कि भारती यहां तक उन्हें श्भाजपा का एजेंटश् भी कहते थे। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बरखा सिंह के साथ एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए लिपिका ने कहा, उन्होंने पूछा कि क्या मैं भाजपा के लिए काम कर रही हूं? क्या पूलिस तुम्हें उकसा रही है? अपनी प्रताड़ना याद करते हुए लिपिका ने कहा, श्जब मैं गर्भवती थी तो सोमनाथ मेरे पीछे कुत्ते छोड़ दिया करते थे।’
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।