दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ‘महिमा’ का गुणगान करते विज्ञापन पर विरोधियों ने निशाना साधना शुरू कर दिया है. दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बरखा सिंह ने कहा, विज्ञापन महिला विरोधी है, महिला को नौकरानी की तरह दिखाया गया है. आप नेता आशुतोष ने कहा कि विज्ञापन में कुछ गलत नहीं है, बीजेपी को उनकी हर बात पर मिर्ची लगती है...बरखा सिंह ने कहा, श्ये सरकार के फंड का दुरुपयोग है. ऐड में महिलाओं को गलत तरीके से पेश किया गया है.श् याद रहे कि दिल्ली सरकार का हाल ही में एक विज्ञापन टीवी चैनलों पर चल रहा है. विज्ञापन में केजरीवाल की तारीफ करते हुए एक महिला और उसके पति को दिखाया गया है. विज्ञापन में महिला सब्जी काटते, खाना बनाते हुए दिख रही है. वही बीजेपी के प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा कि टीवी में केजरीवाल का विज्ञापन जनता के रुपयों का दुरुपयोग है. राव ने कहा, दिल्ली सरकार पर एमसीडी कर्मचारियों को देने के लिए रुपये नहीं हैं, लेकिन विज्ञापन के लिए हैं. राव ने कहा कि दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना की है.वहीं आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष ने कहा, श्हमारी पार्टी आज कुछ भी करती है, बीजेपी को मिर्ची लगती है. बीजेपी को ये बर्दाश्त नहीं है कि आम आदमी पार्टी कुछ भी करें. विज्ञापन में कुछ भी गलत नहीं है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।