सुषमा स्वराज पर लगा एक और आरोप
(India)
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का विवादों से नाता छूटने का नाम ही नहीं ले रहा है. ललित मोदी की ‘मानवीय’ मदद पर चैतरफा वार झेल रही सुषमा पर अब एक नया आरोप लगा है. एक आरटीआई में खुलासा हुआ है कि मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में उनके पति और बेटी को सरकारी वकील के तौर पर नियुक्त किया गया था. विपक्ष का आरोप है कि मध्य प्रदेश के विदिशा की सांसद सुषमा ने पार्टी में अपने रसूख का इस्तेमाल अपने पति और बेटी को सरकारी वकील नियुक्त करवाने में किया. राज्य सरकार ने सुषमा के पति और उनकी बेटी को सुप्रीम कोर्ट में अपना वकील नियुक्त किया था. एक आरटीआई कार्यकर्ता शिवराज सिंह ने खुलासा किया है कि मध्य प्रदेश सरकार ने सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल और बेटी को सुप्रीम कोर्ट में अपना वकील बनाया. सुषमा का विरोध कर रही कांग्रेस के साथ अब आम आदमी पार्टी भी जुड़ गई है. दिल्ली में आप के कार्यकर्ताओं ने सुषमा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।