कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी संक्षिप्त विदेश यात्रा पर रवाना हो गए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि सोनिया निजी कारणों से संक्षिप्त विदेश दौरे पर गई हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि सोनिया और प्रियंका पहले एकसाथ रवाना हुई थीं जबकि राहुल गांधी शनिवार को रवाना हुए हैं। उनकी यात्रा का कारण स्पष्ट नहीं है लेकिन पार्टी गलियारे में चर्चा है कि सोनिया गांधी एक सप्ताह के लिए बाहर रहेंगी जबकि राहुल के अगले हफ्ते वापस लौटने की उम्मीद है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।