ललित मोदी की मदद में फंसी वसुंधरा राजे को लेकर शुक्रवार रात को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के बीच लगभग दो घंटे लंबी बैठक हुई्. बताया जा रहा है कि इस बैठक में वसुंधरा राजे को लेकर चर्चा हुई. सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में तय हुआ कि बीजेपी का कोई नेता इस्तीफा नहीं देगा इसी बीच केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भी अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की. इससे पहले वो प्रधानमंत्री से मिले थे. माना जा रहा है कि दोनों ने राजे को लेकर चल रहे विवाद पर चर्चा की.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।