दिल्ली एसीबी में अभी भी जंग जारी
(India)
दिल्ली सरकार की इच्छा के विपरीत उपराज्यपाल नजीब जंग द्वारा एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रमुख बनाए गए ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर मुकेश मीणा पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हवाला रैकेट से रिश्ते रखने का आरोप लगाया है। केजरीवाल ने मुकेश मीणा के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए गृह मंत्रालय को चिट्ठी लिखी है। दिल्ली विधानसभा में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक एंटी करप्शन ब्यूरो अब भी दिल्ली सरकार के अधीन है। उस पर कोई स्टे नहीं है। इसके बावजूद केंद्र सरकार ने एक फर्जी नियुक्ति कर दी है। ज्वाइंट सीपी मुकेश मीणा जबरन एंटी करप्शन ब्यूरो में घुसने की कोशिश कर रहे हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।