‘शिवराज चैहान का ऑडियो टेप असली’
(India)
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान और बीजेपी नेता के बीच कथित बातचीत का ऑडियो सामने लाने वाले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का कहना है कि मै इस टेप की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं। दिग्विजय ने चुनौती दी है कि अगर ये ऑडियो टेप फर्जी हुआ या उन्होंने किसी को गुमराह किया है तो मुझे जेल भेजा जाए। गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करके ये ऑडियो क्लिप जारी की है, इस ऑडियो में शिवराज सिंह चैहान और बीजेपी नेता राजेश चैधरी की बातचीत है। बातचीत में शिवराज मंदसौर के गरोठ विधानसभा उपचुनाव में पार्टी के उम्मीदवार का साथ देने के एवज में चुनाव के बाद राजेंद्र चैधरी को सम्मानित करने का भरोसा दिला रहे हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।