मोदी-शाह से बिना मिले जयपुर लौटीं राजे
(India)
पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी से नजदीकियों के चलते विवादों में फंसी राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज नीति आयोग की बैठक में भाग लेने के बाद पार्टी के किसी बड़े नेताओं से मिले बगैर वापस राजस्थान लौट गईं। पहले ऐसी संभावना जताई जा रही थी कि वे पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से अलग से मुलाकात कर सकती हैं। सूत्रों ने बताया कि वित्तमंत्री अरुण जेटली ने वसुंधरा राजे के मुद्दे पर पीएम मोदी को कानूनी पहलू से अवगत कराया है। उन्होंने क्लिनचिट देते हुए पीएम से कहा कि वसुंधरा पर कानून उल्लंघन का कोई मामला नहीं बनता है। इसके बाद राजे ने अंतिम समय में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से मिलने का कार्यक्रम आखिरी वक्त पर टाल दिया और वह जयपुर के लिए रवाना हो गईं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।