‘जमीन पर कब्जा करने में लगे हैं नेता और कार्यकर्ता’
(India)
उत्तर प्रदेश की खराब कानून-व्यवस्था के मामले में अब प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव काफी गंभीर हैं। लखनऊ में पार्टी कार्यालय पर राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल यादव का जन्मदिन मनाने के लिए एकत्र हुए कार्यकर्ताओं तथा नेताओं से उन्होंने दो-टूक कह ही दिया कि जमीन पर कब्जा करने में लगे नेता और कार्यकर्ता अब पार्टी के कार्य में लग जायें। उत्तर प्रदेश की जनता ही नहीं अब तो मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी पार्टी के नेता तथा कार्यकर्ताओं से परेशान हैं। उन्होंने कार्यकर्ता तथा नेताओं को काफी सख्त चेतावनी दी। अखिलेश यादव ने कहा कि कार्यकर्ता तथा नेता जमीन कब्जा तथा थाना की राजनीति करने में अधिक व्यस्त हैं। यह न तो पार्टी के हित में है और न ही नेताओं के हित में हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।