दिल्ली सरकार द्वारा पास हुए वैट संशोधन विधेयक के खिलाफ विरोध की अवाजें उठने लगी है। भारतीय जनता पार्टी ने सरकार के वैट बढ़ोतरी पर निशाना साधते हुए दिल्ली की जनता को बेवकूफ बनाने की बात कही है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि दिल्ली सरकार मंहगाई बढ़ाने का काम कर रही है। ये सारा काम बैकडोर से किया जा रहा है। इसके अलावा उन्होनें सरकार के काम पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर वैट बढ़ाना ही था,तो बजट में चर्चा क्यों नहीं की।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।