कंधार मामले मेें कोई गलती नहीं की-यशवंत सिन्हा
(India)
पूर्व रॉ प्रमुख एएस दुलत के द्वारा किए गए खुलासों के बाद कांग्रेस को भाजपा के खिलाफ इस्तेमाल करने के लिए एक बड़ा मुद्दा मिल गया है। इसी बीच वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे यशवंत सिन्हा ने दुलत के दावे को खारिज करते हुए कहा कि सरकार ने कंधार मामले मेें कोई गलती नहीं की। उन परिस्थितियों में लिया गया वह फैसला एकदम सही था। सिन्हा ने कहा कि फैसले से पहले हमने सभी दलों से बात की थी। पूर्व रॉ चीफ के खुलासों के बाद कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ आरोपों की झड़ी लगा दी है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा की कथनी और करनी में फर्क है। वहीं इस मुद्दे पर भाजपा ने कांग्रेस पर पलटवार करना शुरू कर दिया है। भाजपा ने कांग्रेस से पूछा है कि क्या उस वक्त अपहृत विमान के यात्रियों को मरने के लिए छोड़ दिया जना चाहिए था। कांग्रेस ने 1999 की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि उसने आतंकी सलाउद्दीन के बेटे के इलाज के लिए अस्पताल में मेडिकल सीट उपलब्ध करवाई। इस दौरान भारत सरकार और पाकिस्तान में रहने वाले हिजबुल मुजाहिद्दीन के आका सलाउद्दीन के बीच लगातार बातचीत हुई थी। इससे उनका देशप्रेम झलकता है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।