तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की राज्य की यात्रा के लिए एक बुलेट प्रूफ मर्सिडीज बेंज बस खरीदी गई है। इस बस की कीमत 5 करोड़ है। इस बस को शुक्रवार सुबह चंडीगढ़ से तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद लाया गया, बस की देखरेख की जिम्मेदारी राज्य परिवहन निगम की होगी। मुख्यमंत्री दफ्तर के एक प्रवक्ता ने कहा मुख्ययमंत्री राज्य परिवहन निगम की बस में ठीक वैसे ही यात्रा करेंगे जैसे राज्य के आम लोग करते हैं। इस प्रवक्ता के अनुसार, ‘सही मायने में ये एक लक्जरी बस नहीं है, क्योंकि इसके भीतर मुख्यमंत्री के आराम के लिए एक बिस्तर तक नहीं है, बस में मुख्यमंत्री दफ्तर के उन 12 अफसरों के लिए सीट का इंतजाम किया गया है जो उनके साथ यात्रा करेंगे और इस दौरान दफ्तर के काम-काज से जुड़ी मीटिंग करेंगे।’
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।