पूर्व रॉ प्रमुख ए.एस. दौलत के इस दावे से विवाद खड़ा हो गया है कि वाजपेयी सरकार ने 1999 में कंधार विमान अपहरण मामले से निपटने में गड़बड़ी की। भाजपा ने इस दावे को कतई खारिज कर दिया जबकि कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के नरम रूख ने आतंकवाद की बुनियाद रखी। अपने नेताओं का जोरदार ढंग से बचाव करते हुए भाजपा ने कहा कि उस वक्त विमान के यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की जिंदगी बचाने के लिए आतंकवादियों को छोड़ने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा था। आतंकवादी इंडियन एयरलाइंस के विमान को अगवा करके अफगानिस्तान के कंधार ले गए थे।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।