बिहार में चुनाव से पहले लालू प्रसाद और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दोस्ती को लेकर विरोधी खेमा लगातार हमले बोल रहा है. लेकिन इस सबके बीच शनिवार को आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कहा है कि उन्होंने नीतीश कुमार के साथ गठबंधन पूरे होशोहवास में किया है. वैशाली की एक सभा में विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए लालू ने ठेठ अंदाज में कहा कि नीतीश से राजनीतिक दोस्ती भांग और गांजा पीकर नहीं की है. मंच से लालू ने बढ़ती महंगाई के लिए केंद्र सरकार को घेरा और अपने चिरपरिचित अंदाज में लालू दाल के नमूने लेकर मंच पर चढ़े. लालू ने दाल की बेतहाशा बढ़ती कीमतों के लिए मोदी सरकार पर निशाना साधा।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।