इंद्रेश कुमार ने की महात्मा गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी
(India)
आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि अगर बापू नहीं झुकते तो देश का विभाजन नहीं होता। इंद्रेश के इस बयान पर कांग्रेस सहित कई अन्य पार्टियों ने कड़ा एतराज जताया है। इंद्रेश कुमार आरएसएस के वे नेता हैं जिन्होंने बीत दिनों ही मुसलमानों को इफ्तार पार्टी दी थी। अजमेर ब्लास्ट के अहम आरोपी भरत भाई ने एटीएस के सामने दावा किया था कि आरएसएस से जुड़े सुनील जोशी की हत्या के पीछे इंद्रेश कुमार का ही हाथ था। इंद्रेश के बयान पर कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इंद्रेश पर हमला करते हुए कहा है कि, कम से कम आप उनके विचार से सीख नहीं सकते हैं तो अपनी अंतरात्मा में झांके, आपको गांधी और आरएसएस का अंतर समझ में आ जाएगा। वहीं कांग्रेस नेता पीसी चाको ने कहा कि इंद्रेश का बयान निंदनीय है और गांधी जी कभी भी देश के बंटवारे के हक में नहीं रहे. बलौक चाको बंटवारे से जिस शख्स को सबसे ज्यादा सदमा पहुंचा वह गांधी थे। एनसीपी नेता मजीद मेमन का कहना है कि वे नहीं समझ पा रहे हैं कि आज इस मुद्दे पर क्यों बात हो रही है. उन्हें तो व्यापम की सच्चाई जाननी है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।