कांग्रेस की पुरजोर मांग के बावजूद केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि फिलहाल व्यापमं घोटाले की सीबीआई जांच नहीं कराई जाएगी। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हाईकोर्ट के निर्देश में पहले ही एसआईटी जांच हो रही है। राजनाथ ने कहा कि फिलहाल सीबीआई जांच की जरूरत नहीं है क्योंकि हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट एसआईटी जांच से पूरी तरह सहमत हैं। अगर सुप्रीम कोर्ट और जबलपुर हाईकोर्ट को लगता है कि एसआईटी की जांच से सहमत नहीं है और सीबीआई जांच चाहते हैं तो राज्य सरकार इस केस को सीबीआई के सुपुर्द करने को तैयार हैं। दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री उमा भारती इस जांच से संतुष्ट नजर नहीं आ रही हैं। उनका कहना है कि उनके लोगों के जीवन पर भी संकट आ सकता है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।