यूपी में जंगलराज हावी-मायावती
(India)
उत्तर प्रदेश बाराबंकी के पुलिसवालों पर महिला को जिंदा जलाने के मामले में बसपा सुप्रीमो मायावती ने अखिलेश सरकार पर निशाना साधा है। इस मामले में बुधवार को मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि यूपी में जंगलराज हावी हो गया है। ये समय उत्तरप्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने के लिए बिल्कुल अनुकूल समय है। उन्होंने कहा कि राज्य की अखिलेश यादव सरकार एक जाति विशेष यादव के लिए काम कर रही है। इसी वजह से मामले में आरोपी दारोगा को बचाया जा रहा है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।