सोनिया की इफ्तार पार्टी में शामिल नहीं होंगी ममता
(India)
दिल्ली में होने वाली कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की इफ्तार पार्टी में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नही जाएंगी। ममता ने समय ना होने के चलते निमत्रंण को माना कर दिया। आपको बता दें कि सोनिया गांधी ने रमजान के अवसर पर 13 जुलाई को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया है और इस इफ्तार पार्टी के जरिये वो बीजेपी विरोधी पार्टियों के बीच एकजुटता बनाने की प्रयासों में जुटी हुई हैं. इस इफ्तार पार्टी में हिस्सा लेने के लिए उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी आमंत्रित किया था, लेकिन मुख्यमंत्री ने इफ्तार पार्टी में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने इस आवेदन को नकारते हुए कहा कि वो राज्य में इफ्तार पार्टी का आयोजन कर रही हैं, इसलिए उनके पास दिल्ली जाने का समय नहीं है. वो कोलकाता में अपने पार्टी के नेताओं के साथ इफ्तार पार्टी करेंगी। आपको बता दें कि पहले लालू यादव भी इस पार्टी में शामिल होने से इंकार कर चुके हैं।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।