कानपुर पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को जाजमऊ के पास सपा कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया. वहीं, शुक्रवार की रात उनके स्वागत में लगे पोस्टरों पर अज्ञात लोगों ने कालिख पोत दी. शहर के माल रोड और कैंट इलाके में उनके स्वागत के लिए बनाए गए अभिनंदन द्वार पर ये पोस्टर लगाए गए थे. शनिवार सुबह कालिख को साफ किया गया है. कानपुर बीजेपी अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने बताया कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह के पोस्टरों पर किसी ने कालिख पोत दी थी. यह बहुत ही शर्मनाक व्यवहार है. ऐसा केवल ध्यान हासिल करने के लिए किया गया है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।