जदयू विधायक सुनील पाण्डेय गिरफ्तार
(India)
बिहार के तरारी विधानसभा क्षेत्र के जनता दल युनाइटेड के विधायक सुनील पांडेय को आरा न्यायालय परिसर में एक बम विस्फोट के मुख्य आरोपी को भगाने के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद विधायक को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें 11 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। विधायक ने अपनी गिरफ्तारी को साजिश करार दिया है। तरारी विधानसभा क्षेत्र से जेडीयू विधायक को पुलिस ने उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वे भोजपुर जिला के पुलिस अधीक्षक से मिलने उनकी आफिस गए हुए थे। भोजपुर पुलिस अधीक्षक नवीन चंद झा ने पाण्डेय की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि विधायक को आगे की कार्रवाई के लिए नगर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।सुनील पांडेय के खिलाफ पूर्व से अपहरण और रंगदारी के कई मामले चल रहे हैं।
.

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।