प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अगले साल सार्क सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान जाने वाले है। मोदी के इस फैसले का कोई विरोध जता रहा है, तो कोई इसका स्वागत के लिए खड़ा है। उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पाकिस्तान दौरे का स्वागत किया है। उनका कहना है कि सौभाग्य है कि हमारे प्रधानमंत्री मोदी पाकिस्तान जा रहे हैं। एक बादशाह छोटे से मुल्क में खुद जा रहे हैं। मोदी को अपने साथ हथकड़ियां भी ले जाना चाहिए और लौटते समय एक-एक आतंकवादी को पकड़कर लाना चाहिए। तो वही आईएएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर के सवाल पर आजम खान ने सीधे तौर पर मीडिया पर ही निशाना साधा। उन्होनें कहा कि मीडिया बालात्कारी का साथ दे रही है और रही बात सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की तो जो आडियो जारी हुआ है उसमें कहीं भी धमकी जैसी बात कही गई।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।