आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जनगणना के जाति आधारित आंकड़े जारी करने की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ पटना में राजभवन तक मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार से जनगणना के जातिगत आंकड़े सार्वजनिक करने की मांग दोहराई. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कुछ लोगों के हित के लिए इसे जारी नहीं कर रही. लालू ने कहा, पिछड़ों-दलितों की जनसंख्या काफी बढ़ी है और ये सरकार उनका हक उन्हें नहीं देना चाहती. इसलिए जातिगत आंकड़े जारी नहीं कर रही. उन्होंने कहा कि बीजेपी पागल हो चुकी है इसलिए ऐसा कुचक्र कर रही है. लालू ने अपनी मांग को आंदोलन बनाने की चेतावनी भी दी है. उन्होंने कहा कि अभी ये छोटा आंदोलन है, अभी यह बड़ा आंदोलन बनेगा.
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।