पाक उच्चायोग के ईद मिलन समारो हमें शामिल नहीं होंगे गिलानी
(India)
पाकिस्तान को आश्चर्यजनक रूप से झटका देते हुए हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के कट्टरपंथी धड़े के नेता सैयद अली शाह गिलानी ने 21 जुलाई को दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायुक्त अब्दुल बासित द्वारा आयोजित ईद मिलन समारोह का बहिष्कार करने का फैसला किया। यह पहला मौका है जब गिलानी ने इस तरह का निमंत्रण ठुकराया है। गिलानी ने पिछले सप्ताह रुस के उफा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ के बीच बातचीत में कश्मीर मुद्दा शामिल नहीं किए जाने के विरोध में इस कार्यक्रम का बहिष्कार करने का फैसला किया। हुर्रियत के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, हुर्रियत ने नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के ईद मिलन समारोह में भाग नहीं लेने का फैसला किया है। नरेंद्र मोदी और नवाज शरीफ के बीच हालिया बैठक में कश्मीर के मुद्दे को शामिल नहीं करना दुर्भाग्यपूर्ण है और इसलिए हुर्रियत विरोधस्वरूप इस समारोह का बहिष्कार करेगा।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।