बिहार में आज से दौड़ेंगे भाजपा के हाईटेक रथ
(India)
बिहार में बीजेपी का प्रचार रथ तैयार हो चुका है. जीपीएस और एलईडी से लैस ‘परिवर्तन रथ’ के सहारे बीजेपी 100 दिनों में एक लाख सभाएं करेगी. पार्टी अध्यक्ष अमित शाह गुरुवार को गांधी मैदान से हाईटेक प्रचार अभियान को शुरू करने वाले हैं, वहीं इस बार नारा होगा- ‘दो साल बिहार बदहाल’। अमित शाह गुरुवार को 160 हाईटेक प्रचार रथ यानी ‘परिवर्तन रथ’ को हरी झंडी दिखाएंगे. गांव-गांव घूमने वाली हाईटेक रथ की संख्या को जल्द ही बढ़ाकर 243 कर दिया जाएगा. पटना के पास बिहटा में इन रथों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. बीजेपी के हर प्रचार रथ में 52 इंच की एलईडी स्क्रीन लगाई है, जिस पर लोगों को बीजेपी के बड़े नेताओं का भाषण सुनाया जाएगा. पार्टी नेता और लोकप्रिय गायक मनोज तिवारी के जोशीले गाने की एक धुन भी बनाई गई है जो प्रचार रथ का मुख्य आकर्षण होगा. हर रथ में 4 लोग होंगे जिनके साथ एक मोबाइल एप्प होगा जो गाड़ी और उसके प्रचार की पूरी सूचना कंट्रोल रूम को देगा.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।