‘न खाऊंगा और न खाने दूंगा का वादा भूले प्रधानमंत्री’
(India)
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी राजस्थान के दो दिवसीय दौरे के दौरान गुरुवार को अमरसिंहवाला पहुंचे। राहुल ने भाजपा सरकार पर बरसते हुए कहा आज जहां भी देखिए भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार है। दिल्ली की वही स्थिति है और राजस्थान में भी मां-बेटे ने वही हाल किया है। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सोचते है कि वह देश की जनता से उपर उठ गए हैं। शुरुआत करते हुए कहा कि यहां की राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान की खुलेआम धज्जियां उड़ा रही है जिसमें उन्होंने ना खाऊंगा और न खाने दूंगा की बात कही थी। राहुल ने कहा कि राज्य सरकार ने अलग-अलग तरीके से इसे खा रही है। उन्होंने कहा कि हालांकि पीएम मोदी ने यह कभी नहीं कहा था कि वह कुछ नहीं कहेंगे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।