मोदी के ‘रईस’ मंत्री लोन डिफॉल्टर!
(India)
मोदी सरकार के मंत्री बीरेंद्र सिंह पर लोन डिफॉल्ट का आरोप लगा है। आरटीआई से खुलासा हुआ है कि केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री बीरेंद्र सिंह हरियाणा विधानसभा के सबसे बड़े डिफॉल्टर रहे है. आरटीआई के मुताबिक उन्होंने लाखों के दो लोन नहीं चुकाए.. बीरेंद्र सिंह ने ये लोन घर और कार खरीदने के लिए लिए थे। ये लोन भी उन्हें बाजार भाव से बहुत कम सिर्फ 4 फीसदी के ब्याज पर मिल गए थे। गौरतलब है कि चैधरी बीरेंद्र सिंह कुछ दिन पहले 9 लाख की घड़ी और 45 हजार के जूते पहनकर चर्चाओं में आए थे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।