दिल्ली में वैट वृद्धि पर भाजपा का प्रदर्शन
(India)
दिल्ली में केजरीवाल सरकार के वैट को बढ़ाए जाने का विरोध जताते हुए दिल्ली बीजेपी ने जमकर प्रदर्शन किया। बीजेपी ने दिल्ली में वैट बढ़ाए जाने की निंदा की है। वहीं पेट्रोल-डीजल के दामों में वैट की दर बढ़ने पर लोगों में भी काफी गुस्सा देखा गया । लोगों का कहना है कि जब केंद्र सरकार ने तेल के दामों में कमी की तो फिर दिल्ली में वैट बढ़ाकर तेल के दामों में कमी को क्यों रोका गया। इस मुद्दे पर बीजेपी ने केजरीवाल सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।