दरभंगा से भाजपा सांसद कीर्ति झा आजाद ने गरुवार को दरभंगा में पत्रकारों से बात करते हुए पाकिस्तान पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में लोकतंत्र नहीं चलता बल्कि वहां सिर्फ सेना की डिक्टेटरशिप चलती है। वहां सेना ने जिस प्रकार से बात को पलटा है वो साफ दिखता है कि वहां के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ मात्र कठपुतली हंै। वहां सेना के हाथ में देश की कमान है। दुनिया को दिखाने के लिए 26-11 के ऊपर कार्य करने की बात करते हुए उफा में बयान दे कर विश्व में दोस्ताना संबंध होने का संदेश देते हैं। वहीं पाकिस्तान पहुंचने के बाद पलटकर कहते हंै कि कश्मीर के बिना भारत से कोई बात नहीं हो सकती।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।