राहुल गांधी ने जयपुर दौरे के दौरान राज्य और केंद्र सरकार पर निशाना साधा तो भाजपा ने भी राहुल के बयान पर पलटवार किया,,,,, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि रिमोट से सरकार कांग्रेस राज में चला करती थी,,,बीजेपी राज में रिमोर्ट जनता के हाथों में है,,,जहां से जनता सरकार चला रही है,,,साथ ही कांग्रेस ने किसानों की एक इंच जमीन नहीं लेने देने पर भाजपा ने वाड्रा मामले पर राहुल को घेरा,, और कहा कि हनुमान गढ़ और गंगानगर दौरे की बजाय राहुल को बीकानेर, जोधपुर और जैसलमेर के किसानों की कुशलक्षेम पूछनी चाहिए थी,,, परनामी ने राहुल के मोदी के 56 इंच सीने पर दिए बयान को बचकाना बताया और कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सीना 56 इंच का किया है,,,जिसको कांग्रेस में दम नहीं है कि वो कम कर सके,,, इस दौरान परनामी ने गहलोत राज की तारीफ पर भी हमला बोला और दो लाख दस हजार करोड़ के राज्य को कर्ज में डूबाने का आरोप लगाया,,, क्या कहा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने ,,, आईए आपको सुनाते है,,,
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।