लालू के उपवास में शामिल होंगे शरद यादव
(India)
धर्मनिरपेक्ष गठबंधन के मजबूत होने का संदेश देने का प्रयास करते हुए जेडीयू अध्यक्ष शरद यादव ने जाति जनगणना आंकड़े को लेकर लालू यादव के साथ उपवास रखने की बात कही है। उनका कहना है कि वो सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना आंकड़े जारी करने की मांग को लेकर लालू प्रसाद यादव के साथ एक दिन का उपवास रखेंगे। उन्होनें कहा कि इस उपवास में शामिल होने की उनकी भावना इस बात का संकेत है कि धर्मनिरपेक्ष गठबंधन मजबूत है और इससे इन अटकलों पर विराम लगेगा कि दोनों दल अलग अलग राह पर चल रहे हैं। आरजेडी अध्यक्ष ने जाति जनगणना को जारी करने की अपनी मांग को लेकर 27 जुलाई को एक दिन का बिहार बंद का आह्वान भी किया है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।