जीतनराम मांझी को मिली जेड प्लस सुरक्षा
(India)
पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी को केंद्र सरकार ने जेड प्लस सुरक्षा देने की घोषणा की है। उनकी सुरक्षा में अब सीआरपीएफ के 42 जवानों को तैनात किया गया है। खुफिया विभाग की रिपोर्ट के बाद केंद्र सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा बढ़ाने का निर्णय लिया, वहीं राजनीतिक गलियारे में इसे एनडीए के साथ जाने के ईनाम के रूप में देखा जा रहा है। अब जीतनराम मांझी की सुरक्षा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 40 जवान तैनात रहेंगे। खुफिया विभाग की रिपोर्ट के आधार पर केंद्र ने मांझी को जेड प्लस सुरक्षा देने का फैसला किया है। हम के प्रवक्ता मो. दानिश रिजवान ने बताया कि सरकार पोषित गुंडों से मांझीजी को लगातार धमकी दी जा रही थी। शिकायत मिलने के बावजूद सरकार पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा के मसले को नजरअंदाज कर रही थी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।