श्रीप्रकाश जायसवाल ने किया हनुमान चालिसा का पाठ
(India)
पाकिस्तान पिछले कुछ समय में कई बार सीज फायर का उल्लंघन कर चुका है। इस वजह से आए दिन सैनिकों को जान गंवानी पड़ती है। कांग्रेस जहां इसके लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहरा रही है वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता श्रीप्रकाश जायसवाल ने अपने समर्थकों के साथ कानपुर में एक विशाल हनुमान चालिसा के पाठ का आयोजन किया, इस मौके पर जयसवाल का कहना है कि देश की सीमा पर जिस तरीके से पाकिस्तान फायरिगं कर रहा है और केंद्र सरकार उसको रोक पाने में असफल है, लिहाजा उन लोगों ने सैनिकों की सलामती और पाकिस्तान को सद्बुध्दी देने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया, क्योंकी केंद्र सरकार पाकिस्तान को जबाव देने में सक्षम नहीं है..

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।